भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा मौजूदा समय में अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में है। रोहित शर्मा ने 2019 में कई शानदार रिकार्ड्स बनाए हैं और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। 2019 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भी रोहित शर्मा ही हैं। रोहित शर्मा 2019 में अब तक 1204 रन बना चुके है और वो आगे भी खेलते रहते हैं तो ये आंकड़ा और भी अधिक बढ़ सकता है।

इस तालिका में दूसरे स्थान पर आरोन फिंच है जिन्होंने 1141 रन बनाए है। इस लिस्ट में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का भी नाम आता है और अब तक 1054 रन बना चुके हैं।

हमने लिस्ट में उन रिकार्ड्स को शामिल किया है जो रोहित शर्मा द्वारा हाल ही में टी 20 में बनाए हैं। रोहित शर्मा टी 20में सर्वश्रेष्ठ रन स्कोरर है। इसके अलावा रोहित टी20 में 2405 रन बना चुक है। वे टी20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बैट्समैन भी हैं और उन्होंने 21 अर्धशतक लगाए हैं जिस से वे और विराट दोनों पहले स्थान पर है। रोहित शर्मा ने हाल ही में छक्के लगाने के मामले में गेल को पीछे किया है और 106 छक्कों के साथ सिक्सर किंग बन गए हैं। इसके अलावा टी20 में 4 शतक लगाने वाले भी वे एक मात्र बल्लेबाज हैं।

वनडे में भी रोहित शर्मा ने 2019 में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं। रोहित अब तक 22 पारियों में 6 शतक लगा चुके हैं। रोहित अलावा कोहली भी 20 पारियों में 3 शतक लगा चुके हैं।

Related News