खेल डेस्क। भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने शुक्रवार को मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी मैच में छत्तीसगढ़ के खिलाफ तूफानी शतकीय पारी खेली है। इस पारी के माध्यम से उन्होंने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है।

मुंबई की ओर से पृथ्वी शॉ ने शुक्रवार को लगभग 100 के स्ट्राइक रेट से अपना 13वां प्रथम श्रेणी शतक पूरा किया। उन्होंने मैच के पहले दिन लंच से पहले ही शतक लगाया। इसके साथ ही उनके नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह रणजी ट्रॉफी के किसी मैच में पहले सेशन में 2 बार शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

इससे पहले पृथ्वी शॉ ने असम के खिलाफ 2023 में इस प्रकार की उपलब्धि हासिल की थी। इस स्टार क्रिकेटर ने शुक्रवार को 185 गेंद पर 159 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 18 चौके 3 छक्के लगाए। मुंबई ने पहले दिन चार विकेट पर 310 रन बनाए।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News