टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोल्ड जीतने का सपना टूट गया है। टीम को बेल्जियम के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हालांकि वह अब भी ब्रॉन्ज मेडल के लिए दावेदार है। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरुष हॉकी टीम को हौंसला अपजही की और कहा कि पुरुष हॉकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और वही चीज मायने रखती है।

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, ”हार-जीत जीवन का हिस्सा है. टोक्यो ओलंपिक में हमारी पुरुष हॉकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और यही मायने रखता है। टीम को अगले मैच और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। भारत को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।”

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में 5-2 से बेल्जियम से हार गई।सेमीफाइनल मैच के बाद पीएम मोदी ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान से बात की। उन्होंने उनके प्रदर्शन की प्रशंसा की साथ ही उनकी हौंसला अफजाही भी की।

इस मैच से पहले पीएम मोदी ने लिखा था ‘मैं भारत और बेल्जियम का हॉकी पुरुष सेमीफाइनल देख रहा हूं. हमें हमारी टीम और उनके कौशल पर गर्व है। उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं’। पहले हाफ का खेल खत्म हो चुका है और दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर है। भारत और बेल्जियम के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक खेलों में 1972 के बाद पहली बार ओलिंपिक के अंतिम चार में जगह बनाई थी। भारतीय टीम की जीत के बाद भारत के पूर्व हॉकी कप्तान वीरेन रसकिन्हा भावुक हो गए थे।

Related News