हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेट खिलाड़ियों की सालाना कमाई की सूची जारी हुई है, जिसमें काफी ज्यादा बदलाव किए गए हैं। इस नयी सूची में बेहतरीन खिलाड़ियों की अलग सूची है, जबकि युवा खिलाड़ियों को एक अलग सूची में बांटा गया है तो आइए नई लिस्ट के बारे में और अधिक जानते हैं।

बीसीसीआई ने ग्रेड A+, ग्रेड A, ग्रेड B, और ग्रेड C इन चार वर्गों में खिलाड़ियों को विभाजित किया है। आपको बता दें कि ये करार अक्टूबर 2019 से लेकर सितम्बर 2020 तक लागू रहेगा।

ग्रेड के आधार पर खिलाड़ियों की सैलरी भी बढ़ते से घटते क्रम में होगी I जिसमें ग्रेड A+ के खिलाड़ियों को 7 करोड़, ग्रेड A के खिलाड़ियों को 5 करोड़, ग्रेड B के खिलाड़ियों को 3 करोड़ और ग्रेड सी के खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपए सलाना वेतन के रूप में मिलेंगे I

बता दें कि इस सूची में सबसे ऊपर बेहतरीन ओपनर खिलाड़ी रोहित शर्मा है जिनकी वार्षिक इनकम 7 करोड़ रुपए है, वही दूसरे स्थान पर कप्तान विराट कोहली हैं जिनकी भी वार्षिक आय 7 करोड रुपए है, शिखर धवन 5 करोड़, लोकेश राहुल 3 करोड़ और महेंद्र सिंह धोनी को 5 करोड़ रुपए सालाना दिए जाएंगे।

Related News