इंटरनेट डेस्क। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। इसका कारण उनसे पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस की कप्तानी छिनना है। अब मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा के स्थान पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बना दिया गया है।

इसी बीच आज हम आपको रोहित शर्मा की कुल संपत्ति के बारे मेें जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। खबरों के अनुसार, रोहित शर्मा की कुल अनुमामित संपत्ति 40 मिलियन डॉलर यानी 330 करोड़ रुपए है। रोहित शर्मा के पास मुंबई में एक लक्जरी डिजाइनर घर है, जिसे उन्होंने वर्ष 2015 में खरीदा था।

नके घर की वर्तमान कीमत 30 करोड़ रुपए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास दुनिया की कुछ बेहतरीन लग्जरी कारें हैं। रोहित शर्मा के स्वामित्व वाले कार ब्रांडों में बीएमडब्ल्यू, ऑडी, पोर्श और मर्सिडीज बेंज शामिल हैं। रोहित शर्मा के गिनती अब दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरों में होने लगी है।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News