इंटरनेट डेस्क। वेस्टइंडीज के पूर्व स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल एक फिर से मैदान में अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। क्रिस गेल अब इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) के पहले संस्करण में खेलते नजर आएंगे, जो 23 फरवरी से तीन मार्च तक देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगी।

आज हम आपको इस क्रिकेटर की कुल संपत्ति के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, क्रिस गेल की कुल संपत्ति 45 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। उनकी अधिकांश आय क्रिकेट से आती है। उन्होंने विभिन्न अन्तरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से मोटी रकम कमाई है। वह कैरेबियाई द्वीप देश जमैका में रहते हैं। उन्होंने यह लग्जरी हाउस 2016 में खरीदा था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 22.9 करोड़ रुपए है।

उनके पास दुनिया की कुछ बेहतरीन लग्जरी कारें हैं। इस स्टार क्रिकेटर के स्वामित्व वाले कार ब्रांडों में मर्सिडीज बेंज, रेंज रोवर, लेम्बोर्गिनी और ऑडी शामिल हैं।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News