इंटरनेट डेस्क। भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से कमेंट्री बॉक्स में वापसी करेंगे। ये दिग्गज अब इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में कमेंट्री करता हुआ नजर आएगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है।

खबरों के अनुसार, आईपीएल के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोट्र्स की ओर से आईपीएल के इस सीजन के लिए हिंदी और अंग्रेजी के टीवी कमेंट्री पैनल में नवजोत सिंह सिद्धू को भी जगह दी है। इस प्रकार से नवजोत सिंह सिद्धू एक दशक बाद कमेंट्री बॉक्स में वापसी करने जा रहे हैं। इस दौरान इस क्रिकेटर ने राजनीति में सक्रियता दिखाई थी। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने इससे पहले 1999 से लेकर 2014 तक कमेंट्री की थी।

नवजोत सिंह सिद्धू की कमेंट्री को दर्शक बहुत ही पसंद करते हैं। अब नवजोत सिंह सिद्धू फिर से कमेंट्री के माध्यम से दर्शकों का दिल जीतना चाहेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने शानदार खेल से क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने क्रिकेट में कई उपलब्धियां अपने नाम दर्ज करवाई है।

PC: indiatoday

Related News