विश्वकप 2019 के आयोजन में महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इंग्लैंड एंड वेल्स में विश्वकप 30 मई से 14 जुलाई तक खेला जाएगा। सबसे पहले विश्वकप का आगाज 1975 में इंग्लैंड में ही हुआ था। अब तक कुल 11 विश्वकप खेले जा चुके हैं। जिनमें सबसे ज्यादा विश्वकप ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के नाम है। आस्ट्रेलिया ने एलन बॉर्डर (1987) ,स्टीव वॉ (1999), रिकी पोंटिंग (2003&2007) और माइकल क्लार्क (2015) की कप्तानी में विश्वकप जीते।
इसके बाद भारत ने दो बार कपिल देव (1983) और महेंद्र सिंह धोनी (2011) की अगुवाई में विश्वकप जीता। तथा वेस्टइंडीज ने 1975 और 1979 का विश्वकप क्लाइव लॉयड की कप्तानी में जीता। पाकिस्तान और श्रीलंका के नाम अभी तक एक-एक विश्वकप है। साल 1992 में पाकिस्तान ने इमरान खान की अगुवाई में विश्वकप जीता था। तथा श्रीलंका ने साल 1996 में अर्जुना रणतुंगा की कप्तानी में वर्ल्डकप जीता था। इस स्टोरी में हम आपको भारत के उन तीन दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अलग-अलग तीन विश्वकप में सर्वोच्च स्कोर बनाए थे।

1- कपिल देव (विश्वकप-1983)

विश्वकप 1983 के दौरा टीम इंडिया के कप्तान कपिल देव ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 138 गेंंदो पर 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस मैच में कपिल ने 16 चौके और 6 छक्के जड़े थे। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया ने 17 रनों पर ही 5 विकेट गवां दिए थे। लेकिन कपिल देव की बदौलत भारत ने 266 रनों का स्कोर खड़ा किया। बदले में ज़िम्बाब्वे 235 रनों पर आल आउट हो गई। यह मैच भारत ने 31 रनों से जीता था।

2- सौरव गांगुली (विश्वकप-1999)

विश्वकप 1999 के दौरान भारत के सलामी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने श्रीलंका के खिलाफ 158 गेंदों पर 183 रन बनाए थे। गांगुली ने इस मैच में 17 चौके ओर 7 छक्के जड़े थे। इस सर्वोच्च स्कोर की बदौलत टीम इंडिया ने श्रीलंका को 374 रनों का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम सिर्फ 216 रनों पर ही सिमट गई। इस मैच को भारत ने 157 रनों से जीता था।

3- वीरेंन्द्र सहवाग (विश्वकप - 2011)

विश्वकप 2011 में सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के तूफानी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम है। साल 2011 विश्वकप में वीरेंद्र सहवाग ने बांग्लादेश के खिलाफ 140 गेंदों पर 175 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में सहवाग ने 14 चौके और 5 छक्के जड़े थे। इस मैच में टीम इंडिया ने 371 रन बनाए थे, लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 283 रन पर ही आउट हो गई। यह मैच भारत ने 87 रनों से जीता था।

Related News