टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी वाइफ साक्षी रावत और बेटी जीवा के साथ एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं, लेकिन धोनी की जिंदगी के एक हिस्से से काफी लोग अब तक वाकिफ नहीं हैं। दरअसल, साक्षी से शादी करने से पहले धोनी की जिंदगी में एक लड़की थी,जिससे वो बहुत प्यार करते थे , लेकिन अब वो दुनिया है।

धोनी की गर्लफ्रेंड का नाम प्रियंका झा था, धोनी उनसे बेहद प्यार करते थे और शादी भी करना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्यवश प्रियंका की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी,सोशल मीडिया पर धोनी की उनकी गर्लफ्रेंड के साथ फोटो वायरल हो रही है, जिसमें दोनों साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि धोनी को जब यह पता चला था कि प्रियंका झा उन्हें छोड़कर इस दुनिया चली गई हैं तो इस खबर ने उन्हें तोड़कर रख दिया था, धोनी के करीबियों का मानना था कि धोनी शायद लंबे समय तक क्रिकेट से दूरी बना लेंगे, लेकिन धोनी ने इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया और क्रिकेट में खूब नाम कमाया।


Related News