इन दिनों भारतीय क्रिकेटर मैदान पर काफी धूम मचा रहे है। हाल ही में एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने घरेलू मैदान पर खेली गई टी-20, टेस्ट और वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को हराया है। धोनी और कोहली जैसे भारतीय क्रिकेटर दुनिया में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट में भी शामिल है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके पसंदीदा क्रिकेटर कितने पढ़े लिखे है। चलिए आज हमको भारतीय क्रिकेटरों की पढाई के बारे में बताते है -

विराट कोहली - भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और वर्तमान कप्तान विराट कोहली वैसे तो हर चीज़ में आगे रहते है लेकिन अगर पढ़ाई की बात करें तो विराट महज 12वीं पास है। उन्होंने अपनी यह पढ़ाई दिल्ली के विशाल भारती पब्लिक स्कूल से की है।

महेंद्र सिंह धोनी - भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से बी.कॉम. ड्रॉप आउट है। उन्होंने रांची में डीएवी जवाहर विद्या मंदिर स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है।

शिखर धवन - भारतीय टीम के ओपनर शिखर धवन ने सेंट स्टैम्प के सीनियर सेकेंडरी हाई स्कूल, दिल्ली से बारहवीं कक्षा तक पढाई की है।

रोहित शर्मा - हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने बारहवीं तक की पढ़ाई की है। रोहित शर्मा ने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई ओवर लेडी ऑफ़ वेलांकनी स्कूल से की है।

सचिन तेंदुलकर - 11 साल की उम्र में पहली बार क्रिकेट खेलने वाले सचिन तेंदुलकर ने शारदाश्रम विद्यामंदिर से 12वीं कक्षा तक पढ़ाई पूरी की है।

वीरेंद्र सहवाग - क्रिकेट की दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक सहवाग जामिआ मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होल्डर है।

सौरव गांगुली - भारतीय क्रिकेट टीम के 'दादा' सौरव गांगुली ने प्रतिष्ठित सेंट जेवियर्स कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। बाद में उन्हें मानद पीएचडी से सम्मानित किया गया।

Related News