भारतीय क्रिकेट की दुनिया में किस्मत सभी के लिए एक समान नहीं होती है। कई ऐसी खिलाड़ी होते हैं, जो दुनिया में छा जाते हैं. वहीं, कुछ ऐसी भी खिलाड़ी होते हैं, जो गुम से हो जाते हैं।

कुछ ऐसे खिलाड़ी होते हैं, जो पढ़ाई-लिखाई में अव्वल नहीं होते हैं। वहीं, कुछ के पास बेहतरीन डिग्रीयां होती हैं। ऐसा ही एक खिलाड़ी है, जिसे भारत का ‘सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा’ क्रिकेट कहा जाता था।

हम बात करे रहे हैं बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू करने वाले आविष्कार साल्वी की। उन्हें सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा क्रिकेटर कहा जाता है। मुंबई के फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले साल्वी का अंतरराष्ट्रीय करियर ज्यादा नहीं चल सका वो भारत के लिए सिर्फ 4 वनडे खेल सके। हालांकि, वह बतौर तेज गेंदबाज IPL में दिल्ली डेयरडेविल्स का भी हिस्सा बने।

मुंबई में पैदा हुए साल्वी ने स्ट्रोफिजिक्स में पीएचडी की है। उनकी डिग्री हमेशा चर्चा का विषय रही है। बता दें कि स्ट्रोफिजिक्स में हायर एजुकेशन यानी की रिसर्च करने वालों को ISRO से लेकर NASA तक काम करने का मौका मिलता है। इसके अलावा स्ट्रोफिजिक्स के जरिए BARC और NCRA जैसी संस्थानों में नौकरी का मौका मिलता है।

Related News