क्रिकेट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर ... मैदान के अंदर हो या मैदान से बाहर, खिलाड़ियों की रोचक लाइफस्टाइल ... पढ़ने के लिए चैनल फॉलो जरूर करें।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों खराब फॉर्म के कारण सवालों के घेरे में हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापत्तन में खेले गए चौथे वनडे मैच में भी धोनी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 20 रन बनाकर ओबेद मैक्कॉय की गेंद पर बोल्ड हो गए।

धोनी के लगातार ख़राब प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस के काफी हताश हैं और उनके विश्वकप से पहले फॉर्म में आने की उम्मीद कर रहे हैं। ऍम क्रिकेट फैंस के अलावा धोनी के कई वीआईपी फैंस भी हैं, जो धोनी के प्रदर्शन से निराश दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में एक राजनेता ने खुदको धोनी का सबसे बड़ा फैन बताया।

मोदी सरकार में मंत्री बाबुल सुप्रियो भी धोनी के बल्लेबाजी प्रदर्शन से बेहद खफा हैं। उन्होंने धोनी को संन्यास लेने की सलाह दे दी हैं। उन्होंने कहा कि, जिस तरह से चौथे वनडे में धोनी आउट हुए वो स्वीकार्य नहीं हैं। एक फैन होने के नाते मुझे लगता हैं कि, धोनी को अब गुड़बाय कह देना चाहिए।

ट्विटर पर धोनी के बारे में बोलते हुए बाबुल सुप्रियो ने कहा कि, अब समय आ गया हैं जब धोनी को अपने बारे में खुद जज कर यह तय करना चाहिए कि क्या अब गुडबाय कहने का समय आ गया है। उनके इस ट्वीट पर लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी हैं।

धोनी के संदर्भ में मंत्री सुप्रियो के बयान से आप कितना सहमत हैं ? हमें अपना जबाब कमेंट बॉक्स में जरूर देवें और साथ ही हमारे चैनल को फॉलो करें।

Related News