भारतीय पुरुष हॉकी टीम भारत को जीत दिला सकती है और जीत की राह पर ही है। मंगलवार को पूल-ए के तीसरे मुकाबले में टीम ने स्पेन को 3-0 से मात दी। हीरो रूपिंदर पाल सिंह ने इस दौरान सबसे ज्यादा गोल किए। रूपिंदर (15 वें और 51वें मिनट) के अलावा सिमरनजीत सिंह(14वें मिनट) ने भी शानदार मैदानी गोल दागा। गुरुवार को भारत का मुकाबला अर्जेंटीना से होगा।


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-7 की करारी हार झेलने वाली भारतीय टीम इस बार बेहद आत्मविश्वास के साथ मैदान में उत्तरी। शुरुआती क्वार्टर में तो भारत का पूरी तरह दबदबा रहा। खेल के 14वें मिनट में सिमरनजीत सिंह ने गोल करते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिल गया, जिसपर रूपिंदर पाल सिंह ने गोल कर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी।

तीसरे क्वार्टर में दोनों टीम कोई भी गोल नहीं कर पाई। चौथे एवं आखिरी क्वार्टर के छठे मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर रूपिंदर पाल सिंह ने गोल कर के भारत को 3-0 से बढ़त दिलाई।

स्पेनिश टीम को कुल सात पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन इंडियन गोलकीपर ने उन्हें एक भी गोल नहीं करने दिया।

Related News