मनिका बत्रा ने शनिवार को एशियाई खेलों में टेबल टेनिस में कांस्य पदक जीतकर टेबल टेनिस में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। हालांकि, सेमीफाइनल में जापान की चौथी वरीय मीमा इतो से हार गई और फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया।

पूर्व पुरुष एकल खिलाड़ी चेतन बबूर एशियाई कप में पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने 1997 में रजत और 2000 में कांस्य पदक जीता था। मनिका का भी नाम इस सूची में शामिल हो गया। महिला एकल क्वार्टर फाइनल में विश्व नंबर 6 हिना हयाता का सामना करते हुए बत्रा ने शानदार प्रदर्शन किया। बत्रा ने हिना हयाता को 4-2 से हराया। वह पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला और चेतन बबूर के बाद दूसरी भारतीय बनीं।

इस जीत के बाद मनिका बत्रा ने कहा कि मैं एशियाई कप में ब्रांज मेडल जीतकर खुश हूं। यह मेरे लिए एक बड़ी जीत है, शीर्ष खिलाड़ियों को हराना और उनके खिलाफ खेलना और मुकाबला करना बहुत शानदार था। मैं आगे कड़ी मेहनत जारी रखूंगी और अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगी।


गोल्ड जीतने का टूटा सपना
क्वार्टर फाइनल जीतने के बाद बत्रा को सेमीफाइल में शनिवार को बत्रा का समाना वर्ल्ड नंबर 5 खिलाड़ी मीमा इतो से हुआ। जापान की मीमा इतो ने शानदार खेल दिखाते हुए मनिका बत्रा को 2-4 से हराया। इस हार से बत्रा का गोल्ड जीतने का सपना टूट गया।

Related News