टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक और आशियाने के मालिक हो गए हैं, पूर्व विकेटकीपर धोनी ने हाल ही में पुणे के पिंपरी चिंचवड में नया घर खरीदा है, धोनी का नया घर रावेत के एस्टाडो प्रेसिडेंशियल सोसाइटी में है।धोनी ने पिछले साल मुंबई में भी एक घर खरीदा था, जिसकी तस्वीर उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने शेयर की थी।

वैसे धोनी फिलहाल रांची स्थित अपने फार्म हाउस में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं, इंडियन प्रीमियर लीगके 14वें सीजन के टलने के बाद धोनी को परिवार के साथ कीमती पल बिताने का मौका मिला है।



रांची में धोनी का फार्म हाउस भी है, जो सात एकड़ में फैला है, धोनी के इस फार्म का नाम 'कैलाशपति' है, धोनी अक्सर अपना खाली वक्त इसी फार्म हाउस में बिताते हैं, टीम इंडिया के लगभग सभी क्रिकेटर इस फार्म हाउस में आकर इसकी खूबसूरती का लुत्फ उठा चुके हैं।

धोनी के इस फार्म हाउस के लॉन में उनके फेवरेट पेट्स दिखाई पड़ते हैं, धोनी यहीं पर अपने इन पेट्स को ट्रेनिंग भी देते हैं, उन्होंने कई बार अपने डॉग्स को ट्रेनिंग देते हुए वीडियो भी शेयर किए हैं।

Related News