भारत में क्रिकेट और क्रिकेटर्स हमेशा ही चर्चा का विषय बने रहते हैं। चाहे कोई खिलाड़ी मैदान पर रिकॉर्ड बनाये या फिर उसकी निजी जिंदगी में कोई भूचाल आ जाए। अक्सर क्रिकेटर्स भारत में चर्चा का विषय बन जाते हैं। आपने भारतीय क्रिकेटर्स और उनकी विदेशी पत्नियों के बारे में तो बहुत सुना होगा। लेकिन आज इस लेख में हम बात करेंगे कुछ ऐसे विदेशी क्रिकेटर्स की, जिन्होंने भारतीय महिलाओं को अपना जीवन साथी बनाया।

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा: पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक और भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने आपस में शादी रचाई हैं।

शॉन टेट और माशूम सिंह: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज शॉन टेट ने भारतीय मॉडल माशूम सिंह से शादी की हैं। 4 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इस जोड़ी ने 2014 में शादी रचाई।

मुथैया मुरलीधरन और माधिमालार रामामुर्ति: विश्व के महान ऑफ स्पिनर श्रीलंकाई मुथैया मुरलीधरन ने चेन्नई की माधिमालार रामामुर्ति से शादी की हैं।

मोहसीन खान और रीना रॉय: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसीन खान ने भी भारतीय अभिनेत्री रीना रॉय से शादी की हैं। मोहसीन ने बॉलीवुड में 13 फिल्में की। मोहसीन और रीना का अब तलाक हो चुका हैं।

ग्लेन टर्नर और सुखिंदर कौर: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन टर्नर ने भारतीय सुंदरी सुखिंदर कौर गिल से शादी रचाई।

Related News