स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों कई बार क्रिकेट में ना चाहते हुए भी क्रिकेटरों के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो जाते हैं। दोस्तों क्रिकेट वर्ल्ड कप में भी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई विश्व रिकार्ड अपने नाम दर्ज कराते हैं, लेकिन कई बार अनजाने में शर्मनाक रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हो जाते हैं। आज हम आपको क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे धीमी गति से रन बनाने वाले क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे हैं। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि वर्ल्ड कप में सबसे धीमी गति से रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर के नाम है। बता दे कि गावस्कर ने साल 1975 के पहले वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 174 गेंदों का सामना करते हुए मात्र 36 रन बनाए थे।

Related News