स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट जगत में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से कई भारतीय क्रिकेटरों ने खूब नाम कमाया है साथ ही कई अनोखे रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कराए हैं। दोस्तों आज हम आपको टेस्ट क्रिकेट में दो बार ट्रिपल सेंचुरी बनाने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे है, जिससे आज भी कई क्रिकेट फैंस अनजान है। जी हां दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग एकमात्र ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 2 बार ट्रिपल सेंचुरी लगाई है। जानकारी के लिए बता दें कि वीरेंद्र सहवाग ने साल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ 309 और साल 2008 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 319 रन बनाये थे।

Related News