भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने अपने अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 तक की अवधि के लिए टीम इंडिया (सीनियर पुरुष) के लिए एनुअल कॉन्ट्रेक्ट की घोषणा कर दी है। जिसमे ये भी बताया गया है कि किस खिलाड़ी को कौनसा ग्रेड मिलेगा।

बता दें कि बीसीसीआई ने 27 प्लेयर्स को कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है। खिलाडियों को उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर ग्रेड दिए जाते हैं और उसी के आधार पर उन्हे वेतन प्राप्त होता है।

प्लेयर्स को BCCI ग्रेड ए प्लस, ग्रेड ए, ग्रेड बी और ग्रेड सी में शामिल करता है और उन्हें उनके अनुसार सैलरी मिलती है। ग्रेड ए प्लस में शामिल प्लेयर्स को सात करोड़ रुपए, ग्रेड ए में पांच करोड़ रुपए, ग्रेड बी में तीन करोड़ और ग्रेड सी में एक करोड़ रुपए दिए जाते हैं।

ग्रेड ए प्लस: विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम हो गई है तैयार लेकिन फिर से इस खिलाड़ी को नहीं मिला मौका, लगता है अब करियर खत्म

ग्रेड ए: रवीन्द्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्या रहाणे, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, इशांत शर्मा, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत।

ग्रेड बी: उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, रिद्धिमान साहा, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल।

चोटिल ऋषभ पंत की जगह लेने के लिए तैयार है ये 3 धुरंधर खिलाड़ी

ग्रेड सी: नवदीप सैनी, केदार जाधव, मनीष पांडे, दीपक चाहर, हनुमा विहारी, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर।

Related News