स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच राष्ट्रमंडल खेल महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। हम आपको ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की उन महिला खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आज के रोमांचक मुकाबले भारतीय क्रिकेट टीम को कड़ी टक्कर देते दिखाई देगी।

बेथ मूनी
राष्ट्रमंडल खेल महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 के पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ बेथ मूनी ने बल्लेबाजी करते हुए 36 रन बनाए थे। आज के मुकाबले में वह अपनी बल्लेबाजी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम को टक्कर दे सकती है।

तालिया मैक्ग्रा
राष्ट्रमंडल खेल महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 के पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ तालिया मैक्ग्रा ने 34 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी। आज के मुकाबले में वह अपनी घातक बल्लेबाजी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर भारी पड़ सकती है।

मेगन शूट
राष्ट्रमंडल खेल महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 के पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ मेगन शूट ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए थे। आज के मुकाबले में वह अपनी घातक गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी बन सकती है।

Related News