स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तो जैसे-जैसे क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है वैसे ही पूरी दुनिया में क्रिकेट फैंस भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दोस्तों वर्तमान में क्रिकेट को लेकर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है इसी का नतीजा है कि आज दुनिया के कई देशों में आपको क्रिकेट स्टेडियम देखने को मिल जाएंगे। दोस्तो पूरी दुनिया में बने क्रिकेट स्टेडियम में कई क्रिकेट स्टेडियम अपनी अनोखी और विशेष खूबियों के लिए भी जाने जाते हैं। आज हम आपको दुनिया के सबसे ऊंचाई में बने क्रिकेट स्टेडियम के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारत देश में बना हुआ है। जी हां दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि भारत के हिमाचल प्रदेश में चैल नामक हिल स्टेशन पर दुनिया का सबसे ऊंचाई पर स्थित क्रिकेट स्टेडियम बना हुआ है, जो समुद्री तल से करीब 2444 मीटर ऊंचा है। दोस्तों इस क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण साल 1893 में किया गया था।

Related News