रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेट टीम के एक महान बल्लेबाज हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा एक ही विश्व कप में 5 शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज बन गए हैं। 2015 में रोहित शर्मा ने रितिका सजदेह से शादी की। इसलिए आज हम आपको रितिका के बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो शायद ही आपको पता होगी।

1. रितिका का उपनाम "रिट्स" है। वह खेल जगत से संबंधित है। उनका जन्म 21 दिसंबर 1987 को हुआ था।

2. आपको यह जानकर थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन रितिका युवराज सिंह को भाई मानती हैं और युवराज ने 2008 में रीबॉक की शूटिंग के समय रितिका और रोहित को मिलवाया था।

3. रितिका और रोहित शर्मा ने 6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2015 में शादी की।

4. रोहित ने अपने जन्मदिन पर तीसरा दोहरा शतक बनाया, जो उन्होंने अपनी पत्नी के नाम किया था।

Related News