क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता बहुत पुराना है। यहां कई क्रिकेटर्स ने बॉलीवुड हसीनाओं से शादी की तो कुछ के साथ खिलाड़ियों का अफेयर रहा, कुछ ऐसा ही रहा था भारतीय कोच रवि शास्त्री के साथ, एक समय पर रवि शास्त्री का नाम सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह से जुड़ा। कहा जाता है कि दोनों शादी करने वाले थे लेकिन फिर दोनों का मन अचानक बदल गया,

उस समय अमृता सिंह एक जमाने की बाॅलीवुड की टाॅप एक्ट्रेस में शुमार थी। उस दौर में एक्ट्रेस के साथ इंडस्ट्री के हर निर्माता-निर्देशक फिल्में करना चाहते थे।बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह के लव अफेयर की चर्चा भी गर्म रही थी। अमृता खुलेआम उन्हें स्टेडियम में चियर भी करती थीं। दोनों एक मैगजीन के कवर पर भी साथ नजर आए थे।

इंडिया टुडे के मुताबिक इसी फोटोग्राफ के जरिए दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। इसके बाद साल 1986 में दोनों ने सगाई कर ली थी। लेकिन कुछ पर्सनल मुद्दे की वजह से दोनों अलग हो गए दोनों की प्रेम कहानी ज्यादा लंबे वक्त तक नहीं चली। 1990 में रवि ने रितु से शादी कर ली। जबकि 1991 में अमृता सिंह ने एक्टर सैफ अली खान से शादी रचा ली।

Related News