एमएस धोनी एक क्रिकेटर हैं जिनके बारे में जानने के लिए बहुत से लोग रूचि दिखाते हैं। जिस मैच में एमएस धोनी हो, और उस गेम की चर्चा ना हो ऐसा संभव नहीं है। वे आज भी सबसे चर्चित नामों में से एक है। वर्तमान में वे सीएसके के कप्तान है। आज हम आपको उनकी फेवरेट डिशेज के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. बटर चिकन

एम.एस धोनी बटर चिकन के बहुत बड़े फैन है और वे इसे बार बार खाना पसंद करते हैं। मैचों के दौरान वह इस डिश से परहेज करते हैं क्योंकि यह हैवी होता है। वरना, वह बटर चिकन को कभी ना नहीं कहते और वह इसके साथ मार्शल नान खाते हैं।

2. हॉट चॉकलेट फज

धोनी को हॉट चॉकलेट खाना भी पसंद है। एम.एस धोनी भी चॉकलेट के दीवाने हैं और हर चॉकलेट फैन की तरह हॉट चॉकलेट फज का भी शौक रखते हैं।

3. चिकन टिक्का पिज्जा

धोनी को चिकन टिक्का पिज्जा भी बेहद ही पसंद है। चिकन के लिए उनका प्यार इतना मजबूत है कि वह चिकन को पिज्जा में भी शामिल कर लेते हैं। वह हमेशा चिकन टिक्का पिज्जा ऑर्डर करते हैं।

4. खीर

हर भारतीय की तरह एमएस धोनी को भी घर की बनी खीर बहुत पसंद है। यह धोनी की ऑल टाइम फेवरेट मिठाई है और एक बार एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें देसी खाना या भारतीय खाना बहुत पसंद है।

5. कबाब

एक और पसंदीदा व्यंजन जिसे महेंद्र सिंह धोनी कभी मना नहीं करते हैं वह है कबाब। वे वेज या नॉनवेज किसी भी तरह के कबाब खाते हैं लेकिन ज्यादातर उन्हें चिकन कबाब पसंद है।

6. गाजर का हलवा

गाजर का हलवा भी एम.एस धोनी की पसंदीदा मिठाइयों की सूची में शामिल है। वह खाने के शौकीन हैं और इसलिए गाजर के हलवे के लिए उनका प्यार जगजाहिर है। वह घर का बना गाजर का हलवा खाते हैं।

7. गाय का दूध और डेयरी उत्पाद

यह सच है कि एम.एस. धोनी डेयरी उत्पादों के शौकीन हैं। खासकर दूध, एक बार एक इवेंट में उन्होंने माना कि वह रोजाना दूध पीते हैं और क्रिकेट में आने से पहले वे मिल्कशेक और लस्सी पीते थे।

Related News