क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसके दुनिया भर में चाहने वाले हैं। लोगों के सिर पर क्रिकेट का जादू मानों हमेशा छाया ही रहता है। क्रिकेट के अलावा भारत टीम के क्रिकेटर्स भी लोगों को बहुत पसंद है। लोग क्रिकेटर्स की लाइफस्टाइल के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुकता दिखाते हैं और ये जानना चाहते हैं कि वे कहाँ जाते हैं, क्या पहनते हैं, क्या खाते हैं, वगैरह वगैरह। आज हम आपको खिलाडियों की पढ़ाई के बारे में बताने जा रहे हैं।

विराट कोहली:- आपको जान कर आश्चर्य होगा कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने केवल 12वीं तक पढ़ाई की है। लेकिन फिर भी क्रिकेट में आप उनका कौशल देख सकते हैं।

सचिन तेंदुलकर:- क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन को बचपन से ही क्रिकेट के प्रति खास लगाव था और उन्होंने काफी कम उम्र में अपने इस सपने को पूरा करने के लिए मेहनत करना शुरू कर दिया था। बता दें कि सचिन ने12वीं तक पढ़ाई की है।

युवराज सिंह:- युवी यानी युवराज सिंह ने 12वीं तक पढ़ाई की है।

क्रिकेट इतिहास का ऐसा गेंदबाज, जिसकी गेंद पर कोई भी बल्लेबाज नही लगा पाया एक भी छक्का

महेंद्र सिंह धोनी:- बात करें माही या महेंद्र सिंह धोनी की तो बता दें कि उनके पास बीकॉम की डिग्री है।

आखिर क्यों महेंद्र सिंह धोनी को अपने ही बचपन के स्कूल में जाने की है मनाही, कारण जानकर होगी हैरानी

रोहित:- 10वीं तक पढ़ाई करने के बाद रोहित ने पढ़ाई छोड़ दी।

सुरेश रैना:- सुरेश रैना ने अपने क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने के लिए 10वीं तक ही पढ़ाई की है।

शिखर धवन:- शिखर धवन की बात करें तो इन्होने भी दसवीं तक ही पढ़ाई की है।

Related News