क्रिस्टियानो रोनाल्डो डॉस सैंटोस एवेइरो GOIH ComM एक पुर्तगाली पेशेवर फुटबॉलर है, जो प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए फॉरवर्ड के रूप में खेलते है और पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम की कप्तानी करते है ।क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर तीन सौ मिलियन यानी 30 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं। हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।

एक वेबसाइट के अनुसार, क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कुल संपत्ति 490 मिलियन अमरिकी डॉलर यानी लगभग 3614 करोड़ रुपए है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में सम्मानित रोनाल्डो ने अपने करियर की शुरुआत स्थानीय क्लबों के लिए खेलकर की थी।

उनकी मासिक आय और वेतन चार मिलियन डॉलर से अधिक है। वह साल के 48 मिलियन डॉलर से अधिक कमाते हैं। वह कई कंपनियों का विज्ञापन भी करते हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास मैड्रिड, स्पेन में एक लग्जरी हवेली है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। उनका अपना द्वीप और दुनिया भर में कई रियल-एस्टेट संपत्तियां भी हैं। उनके पास कई महंगी कारें भी हैं।

Related News