कोलकाता: दिल का 'हल्का' दौरा पड़ने के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से पीएम मोदी ने कल बात की और उनकी सेहत की जानकारी ली।

आज हम आपको सौरभ गांगुली की कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सौरव गांगुली 354 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। गांगुली एक संपन्न परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सौरव का जन्म 8 जुलाई, 1972 को भारत के कलकत्ता, पश्चिम बंगाल, बंगाल में हुआ था और वे चंडीदास और निरूपा गांगुली के सबसे छोटे बेटे हैं।

गांगुली के घर की बात करें तो कोलकाता में एक आलीशान बंगला है जिसमें दर्जनों कमरे हैं। इस बंगले की कीमत 7 करोड़ रु बताई जाती है। रियल स्टेट के तौर पर उनके पास 45 करोड़ रु ज्यादा की प्रॉपर्टी है।

कारों का भी उनके पास एक बड़ा कलेक्शन हैं और उनके इस कलेक्शन में ऑडी, मर्सिडीज बेंज, बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।

Related News