स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फोगाट, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और पैरा ऐथलीट मरियप्पन थंगवेलु को इस साल का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। खेल मंत्रालय ने चयन समिति की सिफारिश पर मुहर लगा दी है। बता दें कि 29 खिलाड़ियों की अर्जुन पुरस्कार के लिए की गई है। खेल मंत्रालय की 12 सदस्यीय चयन समिति ने यह सिफारिश की थी।

33 वर्षीय रोहित खेल रत्न पाने वाले केवल चौथे क्रिकेटर होंगे। उनसे पहले सचिन तेंडुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और वर्तमान कप्तान विराट कोहली यह सम्मान हासिल कर चुके हैं। तेंडुलकर पहले भारतीय क्रिकेटर थे जिन्हें 1998 में खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था। धोनी को 2007 और कोहली को 2018 में भारोत्तोलक मीराबाई चानू के साथ यह पुरस्कार मिला था। समिति में पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग और पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह भी शामिल थे। उसकी यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में बैठक हुई जिसके बाद नामों को अंतिम रूप दिया गया।

रोहित को जहां उनकी शानदार बल्लेबाजी के कारण पुरस्कार के लिए चुना गया है , रोहित ने 2019 वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी की थी। पिछले साल हुए वर्ल्ड कप में रोहित ने पांच सेंचुरी जड़ी थी और उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सेंचुरी का रिकॉर्ड इस तरह से रोहित के नाम दर्ज हो गया था।

Related News