स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों भारत में हर साल आईपीएल खेलों का आयोजन किया जाता है जिसमें दुनिया के कई देशों के खिलाड़ी भाग लेते हैं। हम आपको बता दें कि आईपीएल में कई अनोखे रिकॉर्ड भी बनाए जाते हैं जिनमें विदेशी खिलाड़ी के साथ साथ भारतीय खिलाड़ियों के नाम भी शामिल है। दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी की भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अब तक 20वे ओवर में दबाव में बल्लेबाजी करते हुए करीब 51 छक्के लगा चुके हैं। जी हां दोस्तों महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया का सबसे बेहतरीन फिनिशर माना जाता है जो दबाव में भी कमाल की बल्लेबाजी करके अपनी टीम को मैच जिता ले जाते हैं। पिछले मुकाबले में ही उन्होंने मुंबई के खिलाफ 20वे ओवर की अंतिम 4 गेंदों पर 16 रन बनाकर लोगों को हैरान कर दिया। जब भी वह बल्लेबाजी करने उतरते हैं तो उनके लंबे लंबे छक्कों को देखकर गेंदबाजों के भी होश उड़ जाते हैं।

Related News