टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी आज 40 साल के हो गए हैं। धोनी की बल्लेबाजी के कई फैन रहे हैं। धोनी जितना प्रोफेशनल लाइफ में सक्सेसफुल रहे हैं उतने ही चर्चे पर्सनल लाइफ में रहे हैं। आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इस बारे में।

एमएस धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, बिहार (वर्तमान झारखंड) में एक हिंदू राजपूत परिवार में पान सिंह और देवकी देवी के घर हुआ था। उनका पुश्तैनी गांव उत्तराखंड के अल्मोड़ा के लामगरा प्रखंड में है।

Caknowledge.com के अनुसार, एमएस धोनी की कुल संपत्ति लगभग 760 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए आईपीएल से भी मोटी राशि कमाते है। एमएस धोनी को सीएसके ने आईपीएल 2021 के लिए INR 15 करोड़ में रिटेन किया था। एमएस धोनी ने कैश-रिच लीग में अपनी उपस्थिति से INR 152 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

माही का भारत के देहरादून में एक लग्जरी घर है, जिसे उन्होंने वर्ष 2011 में खरीदा था, और इसकी अनुमानित कीमत लगभग 17.8 करोड़ है। धोनी के पास कई रियल एस्टेट संपत्तियां भी हैं।

माही के पास कारों का एक बड़ा संग्रह है जिसमें दुनिया की बेहतरीन लग्जरी कारें शामिल हैं। उनके पास हमर, पोर्श 911, ऑडी, मर्सिडीज, मित्सुबिशी पजेरो, रेंज रोवर और कई अन्य ब्रांड हैं। कारों के अलावा धोनी के पास 150 के आस पास बाइक्स भी हैं।

Related News