खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण में वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमन पॉवेल राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2024 के लिए हुए ऑक्शन में सबसे पहले उन्हीं के नाम की बोली लगी। पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स ने रोवमन पॉवेल 7.40 करोड़ रुपए में खरीदा। वह अब इस टीम की ओर से ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आएंगे।

आज हम आपको इस क्रिकेटर के निजी जीवन से जुड़ी बातों की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जिनका खुलासा उन्होंने खुद ही किया था। उन्होंने बताया था कि वह जब मां के पेट में थे तब पिता ने अबॉर्शन कराने का प्रयास किया था।

जमैका के बेनिस्टेर डिस्ट्रिक्ट ऑफ ओल्ड हार्बर जन्में पॉवेल और उसकी बहन को मां ने ही पाला है। मां ने दोनों को पालने के लिए घरों में कपड़े धोने का काम किया। पॉवेल ने इसके बाद मां से उन्हें गरीबी से निकालने का वादा किया था।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News