खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण का समापन कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के साथ हो गया है। रविवार को खेले गए फाइनल में मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली केकेआर ने पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से शिकस्त दी। ये केकेआर की तीसरी खिताबी जीत है। इससे पहले इस टीम ने गौतम गंभीर की कप्तानी में दो बार आईपीएल खिताब जीता था। रविवार को खिताब जीतने पर कोलकाता नाइट राइडर्स को 20 करोड़ रुपए की मोटी राशि मिली है। सनराइजर्स हैदराबाद को 12.5 करोड़ रुपए से मिले हैं। राजस्थान रॉयल्स को 7 करोड़ और आरसीबी को भी 6.5 करोड़ रुपए की मोटी राशि मिली। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि टूर्नामेंट के समाप्ति के बाद किसे क्या मिला।

आईपीएल 2024 में इन्हें मिला इतना
विजेता पुरस्कार- कोलकाता नाइटराइडर्स - 20 करोड़ रुपए
उप अवॉर्ड- सनराइजर्स हैदराबाद - 12.5 करोड़ रुपए
फेयरप्ले अवॉर्ड - सनराइजर्स हैदराबाद- 10 लाख रुपए
ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन)- विराट कोहली- 10 लाख रुपए

पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट)- हर्षल पटेल- 10 लाख रुपए
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन - सुनील नरेन - 10 लाख रुपए
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन - नीतीश रेड्डी- 10 लाख रुपए
इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द सीजन - जेक फ्र्रेजर मैकगर्क- 10 लाख रुपए

अल्चीमेट फैंटसी प्लेयर ऑफ द सीजन - सुनील नरेन- 10 लाख रुपए
सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन - अभिषेक शर्मा- 10 लाख रुपए
ऑन द गो 4 ऑफ द सीजन - ट्रेविस हेड- 10 लाख रुपए
कैच ऑफ द सीजन - रमनदीप सिंह- 10 लाख रुपए

PC:espncricinfo

Related News