खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग में पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है। वह आईपीएल के आगामी संस्करण में एक बार फिर से सीएसके की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

आईपीएल का 17वां संस्करण शुरू होने से पहले आज हम आपका महेन्द्र सिंह धोनी के नाम दर्ज एक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। महेन्द्र सिंह धोनी के नाम आईपीएल के इतिहास में कप्तान के तौर पर सबसे अधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। धोनी साल 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते आ रहे हैं।

वह अब तक 226 मैचों में इस टीम की कप्तानी कर चुके हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके 133 मुकाबलों में जीत हासिल कर चुकी है। इस लिस्ट में दूसरा नाम मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का है, जो आज तक 158 इस टीम की कप्तानी कर चुके हैं।

PC: espncricinfo

Related News