खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां संस्करण शुरू होने से पहले भारत के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ी खबर आई है। मुंबई इंडियंस के स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव की फिटनेट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। खबरों के अनुसार, सूर्यकुमार यादव का मुंबई इंडियंस की ओर से शुरुआत दो मैच खेलने पर संशय बना हुआ है।

बीसीसीआई के सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक यह क्लीयर नहीं हुआ है कि मुंबई इंडियंस के शुरुआती दो मैचों में सूर्य कुमार यादव खेल पाएंगे या नहीं। आईपीएल 2024 22 मार्च से शुरू होने वाला है। पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस 23 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।

टी20 क्रिकेट में दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर सूर्या कुमार यादव अब तक इंजरी से पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाए हैं और उनकी फिटनेस को लेकर अभी तक किसी प्रकार जानकारी नहीं मिली है। वह मुंबई इंडियंस के लिए शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं। सूर्यकुमार यादव ने शानदार खेल से क्रिकेटर की दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

PC: espncricinfo

Related News