pc: abplive

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए इस साल का सीजन बेहद खराब रहा और वह पॉइंट टेबल में सबसे नीचे रही। इससे हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पंड्या की आलोचना सिर्फ क्रिकेट दिग्गज ही नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस के फैंस भी कर रहे हैं। अब इस मामले पर सुनील गावस्कर ने भी टिप्पणी की है और इसके पीछे की वजह बताई है।

सुनील गावस्कर ने क्या कहा?
गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि हार्दिक की शुरुआत अच्छी नहीं रही और नकारात्मक टिप्पणियों का उन पर असर पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर हार्दिक ने पहले मैच में रन बनाए होते या विकेट लिए होते तो कहानी कुछ और होती।

सुनील गावस्कर ने कहा, "उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. मुझे लगता है कि मुंबई टीम के कप्तान के रूप में उनकी नियुक्ति को लेकर काफी नकारात्मकता थी और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने मजबूत व्यक्ति हैं, इसका आप पर असर पड़ता है। कोई भी अपने बारे में आलोचनात्मक टिप्पणी सुनना पसंद नहीं करता और मुझे लगता है कि इससे निश्चित रूप से उन्हें फर्क पड़ा होगा।"

कैसा रहा हार्दिक का प्रदर्शन?
आईपीएल 2024 में हार्दिक ने 14 मैचों में केवल 216 रन बनाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 46 रन था। उनका औसत 18 और स्ट्राइक रेट 143.05 रहा। गेंदबाजी में उन्होंने 11 विकेट लिए, लेकिन उनका औसत 35.18 और इकॉनमी रेट 10.75 रहा।

मुंबई इंडियंस दूसरी बार प्वाइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने 14 मैच खेले, 10 हारे और केवल चार मैच जीते। नतीजतन, मुंबई इंडियंस इस सीज़न में पॉइंट में सबसे नीचे रही। मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2022 में भी ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा था जब उन्होंने 14 में से 10 मैच हारे थे और केवल चार में जीत हासिल की थी। फर्क सिर्फ नेट रन रेट का है। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट -0.318 था, जबकि आईपीएल 2022 में -0.506 था।

Related News