खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां संस्करण आज से शुरू होगा। टूर्नामेंट में दस टीमें आज से खिताब के लिए जंग करती नजर आएंगी। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने एक फैसले से सभी को चौंका दिया है।

आईपीएल 2024 के पहले मैच के शुरू होने से पहले महेन्द्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोडक़र सभी को चौंका दिया है। एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में पांच बार आईपीएल विजेता बनाया है। अब सीएसके की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है।

पूर्व भारतीय दिग्गज एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक 12 बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 10 फाइनल में से पांच में खिताब अपने नाम किया है। उनकी कप्तानी में टीम ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 सीजन में खिताब अपने नाम किए हैं।

PC: espncricinfo


Related News