खेल डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने अब भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ बाबर आजम ने लगातार दूसरा अर्धशतक लगाकर टी20 क्रिकेट में ये बड़ी उपलब्धि हासिल की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में बाबर आजम ने 43 गेंद में 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

इस पारी के माध्यम से वह टी20 इंटनेशनल की 100 पारियों में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। विराट कोहली अब दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने रिकॉर्ड 35वीं बार 50 प्लस का स्कोर बनाया। विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल की 100 पारियों में 34 बार 50 प्लस का स्कोर बनाने की उपलब्धि हासिल की थी।

इस मामले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 100 पारियों में 25 बार ये उपलब्धि हासिल की थी। वहीं आयरलैंड के पॉल स्टरिंग और इंग्लैंड के जोस बटलर ने 21-21 बार ये उपलब्धि हासिल की थी।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।


Related News