IPL2021 का इंताजर बस खत्म होने वाला है। 9 अप्रैल से भारत में आईपीएल के 14वें सीजन का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए खिलाड़ी जोरों-शोरों से तैयारी कर रहे हैं। 9 अप्रैल से 30 मई तक देश के 6 सबसे बड़े स्टेडियमों में कुल 50 मैच खेले जाएंगे।बता दें कि इस बार कोई भी टीम अपने होम ग्राउंड पर मैच नहीं खेलेगी। तो चलिए हम आपको बताते हैं, किन मैदानों पर कौन से मैच होंगे और इन 6 मैदानों की खासियत के बारे में...

एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
आईपीएल का पहला मैच इसी मैदान पर मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। एमए चिदंबरम स्टेडियम या चेपॉक में इस बार 10 आईपीएल मैच खेले जाने हैं। इसकी स्थापना 1916 में हुई थी। यहां पहला टेस्ट मैच 1934 में इंग्लैंड और भारत के बीच खेला गया था।

11 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
13 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस
14 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
17 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
18 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकातानाइट राइडर्स
20 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
21 अप्रैल - पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
23 अप्रैल - पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
25 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स


नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल के नॉकआउट मैच सहित कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे। ये दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जिसकी कुल क्षमता 1,32,000 है। रेनोवेट होने के बाद यहां पहला मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था।

26 अप्रैल - पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
27 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
29 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
30 अप्रैल - पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
2 मई - पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
3 मई - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
6 मई - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स
8 मई - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
25 मई - क्वालिफायर 1
26 मई - एलीमिनेटर
28 मई - क्वालिफायर 2
30 मई - फाइनल


ईडन गार्डन्स, कोलकाता
ईडन गार्डन्स पर आईपीएल के 10 मैच खेले जाएंगे। ये भारत का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जहां एक साथ लगभग 68 हजार दर्शक मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। इसकी स्थापना 1864 में हुई थी। यहां पर पहला टेस्ट मैच साल 1934 में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था।

9 मई - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
11 मई - दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
13 मई - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स
14 मई - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स
16 मई - राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
17 मई - दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
20 मई - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस
21 मई - दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
23 मई - मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
23 मई - रॉयल चैलेंजर्स बेंगकुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुल 10 आईपीएल के मैच होंगे। इस स्टेडियम की स्थापना 1969 में हुई थी। यहां 40000 दर्शक मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। 2013 आईपीएल में यहां क्रिस गेल ने नाबाद 175 रन बनाए थे। उस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवरों में 263 रन बनाए थे, ये अब तक आईपीएल का सबसे ज्यादा स्कोर है।

9 मई - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स
10 मई - मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
12 मई - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
13 मई - मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स
15 मई - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स
16 मई - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
18 मई - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
19 मई - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स
21 मई - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
22 मई - पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स


वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
इस स्टेडियम में भी 10 आईपीएल के मैच खेले जाएंगे। वानखेड़े स्टेडियम की स्थापना 1974 में हुई थी। यहां पहला टेस्ट मैच 1975 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था। इसकी दर्शका क्षमता 33,108 है। 2011 का वर्ल्ड कप का फाइनल मैच इसी स्टेडियम में खेला गया था और भारत ने 28 साल बाद जीत दर्ज की थी।

10 अप्रैल - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
12 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स
15 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
16 अप्रैल - पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
18 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स
19 अप्रैल - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
21 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
22 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स
24 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
25 अप्रैल - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

28 अप्रैल शाम 7:30 बजे- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
29 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे- मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स
1 मई शाम 7:30 बजे- मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
2 मई दोपहर 3:30 बजे- राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
4 मई शाम 7:30 बजे- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस
5 मई शाम 7:30 बजे- राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
7 मई शाम 7:30 बजे- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
8 मई शाम 7:30 बजे- राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस

Related News