जयपुर। आईपीएल 2021 के क्वॉलिफायर 2 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज शाम को जबर्दस्त मुकाबला होने वाला है। यह मुकाबला आज शाम 7.30 बजे शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होगा। ग्रुप चरण के बाद अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स शीर्ष पर है।हालांकि, क्वॉलिफायर 1 गेम में दिल्ली कैपिटल्स को चेन्नई सुपर किंग्स के सामने हार का सामना करना पड़ा था। अब दिल्ली के पास मैदान में उतरने और फाइनल में पहुंचने का एक और मौका है। कोलकाता नाइट राइडर्स अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही है। एलिमिनेटर मैच में केकेआर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 4 विकेट से हरा कर इस मुकाबले तक पहुंच है। अब उनका मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से है, जिसने इस सीजन में शानदार परफॉर्म किया है।

आईपीएल 2021 के ग्रुप चरण के दौरान दिल्ल कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों टीमों ने 2 मैच खेले, जिसमें 1-1 मैच दोनों ने जीता है।आईपीएल 2021 के दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्वॉलिफायर 2 का मुकाबले में जबर्दस्त होगा। दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन में आज कुछ बदलाव किया जा सकता है। कोलकाता के खिलाफ दिल्ली आज टॉम करेन की जगह मार्कस स्टोइनिस को शामिल कर सकती है।ऐसे में कोलकाता के खिलाफ क्वॉलिफायर 2 में दिल्ली का प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसा हो सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित टीम में ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, मार्कस स्‍टोइनिस, अवेश खान, एनरिक नॉर्किया खेल सकते है।

Related News