स्पोर्ट्स डेस्क। 9 अप्रैल से आईपीएल का शुभारंभ होने जा रहा है। लगभग सभी टीमें अपनी तैयारी में जुट चुकी है। दोस्तों हम आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल के कप्तान श्रेयस अय्यर के हाल ही में इंग्लैंड और भारत के बीच चल रहे एकदिवसीय सीरीज में चोट लग चुकी है, जिस कारण अब वह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी नहीं कर पाएंगे। दोस्तों सूत्रों की माने तो अब दिल्ली कैपिटल के कप्तान के रूप में सिलेक्टर्स की नजरें बल्लेबाज ऋषभ पंत पर जा रही है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स में अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ और आर अश्विन जैसे धाकड़ खिलाड़ी भी मौजूद है, जो पहले भी आईपीएल के अलग-अलग सीजन में अलग-अलग टीमों की कप्तानी कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स के प्रबंधन की ओर से दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में ऋषभ पंत पहली पसंद है।

Related News