आईपीएल की शुरुआत 19 सितंबर से होगी, पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। 20 सितंबर को दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाएगा. पंजाब ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल भी आईपीएल के लिए दुबई पहुंच चुके हैं।

आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से युनाइटेड अरब अमीरात में होना है। इस आईपीएल में गेल के पास टी20 फॉर्मैट में 1000 छक्कों का आंकड़ा छूने का मौका होगा। आईपीएल में भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड गेल के नाम ही दर्ज है।

आईपीएल में 326 छक्के लगाने वाले गेल टी20 फॉर्मैट में कुल 978 छक्के लगा चुके हैं और अगर वो आईपीएल के आने वाले सीजन में 22 छक्के और लगा लेते हैं, तो उनके नाम 1000 टी20 छक्के दर्ज हो जाएंगे। गेल अभी तक आईपीएल के 11 सीजन में खेल चुके हैं और इनमें से छह मौकों पर उन्होंने 22 से अधिक छक्के लगाए हैं।

Related News