इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में कल शाम दिल्ली कैपिटल्स चार बार की चैंपिशन टीम मुंबई इंडियंस के साथ हुए मुकाबले में हार गई। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने पांचवी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। हालांकी इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर किया। दिल्ली के इस शानदार प्रदर्शन में ओपनर शिखर धवन की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


शिखर धवन ने पुरे सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के बाद सबसे ज्यादा रन बनाए। हालांकी दिल्ली के फाइनल में हार के बावजूद शिखर धवन ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। शिखर धवन ने आईपीएल 2020 के फाइनल में मुंबई के खिलाफ खेलते हुए तीन फ्रैंचाइजी की तरफ से खेलने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए।


आईपीएल के 13 वें सीजन में दिल्ली कैपिटल के लिए खेलते हुए, तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए फाइनल में खेलने वाले आईपीएल इतिहास में तीसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले शेन वॉटसन और यूसुफ पठान तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए फाइनल में खेल चुके हैं। शिखर धवन ने अपना पहला फाइनल 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए खेला था। वह 2016 और 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए फाइनल में खेल चुके हैं। इससे पहले ऐसा करने वालों में शेन वॉटसन राजस्थान, रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए फाइनल में खेल चुके हैं।


इसके अलावा यूसुफ पठान फाइनल में राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं।

Related News