खेल डेस्क।
हार्दिक पांड्या को टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया का भावी कप्तान माना जा रहा है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। इस दौरे के बाद हार्दिक पांड्या का भारतीय टीम का कप्तान के रूप में भविष्य तय हो सकता है। इसी बीच आज हम आपको हार्दिक पांड्या की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

खबरों के अनुसार, हार्दिक पांड्या की कुल संपत्ति 10 मिलियन डॉलर यानी लगभग 67 करोड़ रुपए आंकी गई है। उनकी अधिकांश आय क्रिकेट से आई है। हार्दिक पांड्या की ब्रांड वैल्यू बहुत अधिक है। वह कई ब्रांडों का विज्ञापन करते हैं। उनकी मासिक आय और वेतन 1.2 करोड़ रुपए से अधिक है।

उनका गुजरात में एक लक्जरी डिजाइनर हाउस है, जिसे उन्होंने वर्ष 2016 में खरीदा था। इस घर का वर्तमान मूल्य 2 करोड़ रुपए हैं। उनके पास लैंबॉर्गिनी, रोल्स रॉयस, मर्सिडीज, ऑडी और रेंज रोवर जैसी कारें हैं।

Related News