आईपीएल 2020 शुुरु होने में अभी वक्त है। उससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने फैंस को सबसे बड़ी गुड न्यूज देकर चौंका दिया। दो दिन पहले विराट ने अपने अफिशल सोशल मीडिया अकाउंट पर अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की बात बताई। अब ताजा तस्वीरें और वीडियोज दुबई से आए हैं, यहां विराट और अनुष्का ने केक काटकर अपनी खुशी जाहिर की।

विराट कोहली पत्नी के साथ यूएई में है। अनुष्का ने विराट की टीम आरसीबी के साथ प्रेग्नेंसी का जश्न मनाया। वहां उन्होंने केक कटिंग की। आरसीबी टीम के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा किया है।

वीडियो में विराट-अनुष्का को केक काटकर जश्न मनाते देखा जा सकता है। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को किस भी किया, दोनों की एक्साइटमेंट देखते ही बनती थी। इस मौके पर अनुष्का ने ब्राउन शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, उनके चेहरे का ग्लो साफ तौर पर देखा जा सकता था।

Related News