आईपीएल 2019 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 3 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। इस मैच में टॉस जीतकर मुंबई इं​डियंस ने क्षेत्ररक्षण चुना। इसलिए पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए थे। 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट खोकर 198 रन बना लिए। लेकिन इस मैच की जो सबसे महत्वपूर्ण बात रही, उसके केंद्र में कीरोन पोलार्ड रहे। रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से इस मैच में खेल नहीं पाए थे, इसलिए पोलार्ड को मुंबई इंडियंस का कार्यवाहक कप्तान बनाया गया था।

बतौर कप्तान चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए पोलार्ड ने वानखेड़े स्टेडियम में विस्फोटक पारी खेली। कीरोन पोलार्ड ने मात्र 31 गेंदों पर 83 रनों की धुंआधार पारी खेली। पोलार्ड ने महज 22 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। पोलार्ड के 83 रनों में 3 चौके और 10 छक्के शामिल हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल टूर्नामेंट का 14वां शतक जड़ा। इस मैच में पोलार्ड को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

पोलार्ड ने आखिरी 7 गेंद पर 27 रन बनाए

जब मुंबई इंडियंस को मैच के आखिरी 2 ओवर में जीत के लिए 32 रनों की दरकार थी। उस दौरान क्रीज पर अल्जारी जोसेफ और कीरोन पोलार्ड मौजूद थे।

19वें ओवर की गेंदबाजी सैम करन के पास...

पहली गेंद- पोलार्ड ने चौका लगाया। दूसरी गेंद- कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद- पोलार्ड ने छक्का लगाया। चौथी गेंद- पोलार्ड ने फिर छक्का लगाया। पांचवीं गेंद- पोलार्ड ने एक रन लिए और स्ट्राइक पर जोसेफ आए। छठी गेंद- अलजारी जोसेफ ने कोई रन नहीं लिया। इसलिए अगले ओवर में स्ट्राइक पोलार्ड को मिली।

20वें की गेंदबाजी अंकित राजपूत के हाथों में...

पहली गेंद- पोलार्ड ने नो बॉल पर छक्का लगाया। पहली गेंद- पोलार्ड ने चौका जड़ा। दूसरी गेंद- पोलार्ड डीप मिडविकेट पर डेविड मिलर के हाथों कैच आउट हुए। स्ट्राइक पर अल्जारी जोसेफ। तीसरी गेंद- जोसेफ रन नहीं ले पाए। चौथी गेंद- जोसेफ ने एक रन बनाए और स्ट्राइक पर आए राहुल चाहर। पांचवीं गेंद- राहुल चाहर ने एक रन लिए, स्ट्राइक पर आए जोसेफ। छठी गेंद- अब आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर मुंबई इंडियंस को जीत के लिए चाहिए थे 2 रन। अल्जारी जोसेफ ने 2 रन लेकर मुंबई को विजयश्री दिला दी।

Related News