लड़की से जब कोई पहली बार मिलता है तो नर्वसनेस होती ही है। ऐसा केवल आम लोगों के साथ ही नहीं होता बल्कि बड़े बड़े सेलेब्रिटी भी किसी लड़की से पहली बार मिलते टाइम नर्वस हो जाते हैं। ऐसा ही विराट कोहली के साथ भी हुआ था।

अनुष्का शर्मा से अपनी पहली मुलाकात में ही बड़ी गलती कर बैठे थे। उन्होंने अनुष्का के हील्स का मजाक उड़ाया था। हालांकि बाद में उन्हें इसके लिए सफाई भी देनी पड़ी थी।

उन दोनों को साथ में चार साल हो चुके हैं लेकिन उनकी पहली मुलाकात के हिस्से वाकई कमाल के हैं। दोनों एक दूसरे से सबसे पहले एक ऐड शूट के दौरान मिले थे। तब विराट नर्वस थे और उन्होंने अनुष्का से बात करते समय नर्वसनेस में ये गलती कर दी थी। वे गलती से अनुष्का की हील्स पर कमेंट कर बैठे थे।

विराट ने कहा था कि वे 6 फीट लंबे नहीं हैं इसलिए उन्हें अपनी हाईट को लंबा करने के लिए हील्स पहनने की कोई जरूरत नहीं है। ये बात सुनकर अनुष्का ने कहा था – Xcuse Me. तब विराट को लगा कि शायद वे कुछ गलती कर बैठे हैं। उन्होंने बाद में बात को संभालने की भी कोशिश की और कहा कि वे मजाक कर रहे थे। इस बात का खुलासा विराट ने एक इंटरव्यू में किया था।

एक-दूसरे को जानने के बाद से वो धीरे-धीरे करीब आ गए और एक दूसरे को उन्होंने डेट किया। साल 2017 में शादी के बंधन में बंध गए। आज दोनों एक बेटी के माता-पिता भी हैं।

Related News