इंटरनेट डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की केरल में नौ दिन से भारी बारिश और बाढ़ के चलते 324 लोगों की मौत हुई। भूस्खलन और बाढ़ में गुरुवार को 106 जानें गईं। सेना के साथ एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। करीब 2 लाख 23 हजार लोगों को 1500 राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।

दोस्तों आपको बता दे की इस बाढ़ में हो रही बरसात से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में चलाकुडी, अलुवा, अलाप्पुझा, चेंगन्नूर और पत्तनमतिटा जैसे इलाके शामिल है। यह बारिश 9 अगस्त से जारी है जिसमे लाखों लोग बेघर हो गए है करोड़ों रुपयों की समाप्ति बर्बाद हो चुकी है।

दोस्तों आपको बता दे की भारतीय क्रिकेटरों ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में रुचि दिखाई है। यह खिलाड़ी बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद करने के अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से दूसरे लोगों को भी जागरुक की।

आपको बता दे की भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन ने केरल बाढ़ पीड़ितों को 15 लाख रुपए डोनेट किए और सोशल मीडिया के माध्यम से दूसरे लोगों से भी मदद करने की अपील की।

Related News