खेल डेस्क। जापान की राजधानी टोक्यो में हुए ओलंपिक खेलों में भारत के कई खिलाडियों ने देश का नाम रोशन किया और देश के लिए कई पदक जीते तो वहीं अब टोक्यो में पैरालिंपिक खेलों का आगाज हो गया है जिसके शुरूआती दौरा में भारत के खिलाडी कुछ खास अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

आपको बता दें की भारत की पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल और सोनलबेन पटेल अपने पहले दौर के मैच हमें हार गई है जिसके बाद आज इन दोनों खिलाडियों के पास अपनी भूल को सुधारने का काफी अच्छा मौका होगा आज वह मैच में अच्छा प्रदर्शन कर अपने खेल को आगे ले जा सकती हैं।

टेबल टेनिस:

सुबह 9:30 बजे - महिला सिंगल्स, ग्रुप- ए में भाविनाबेन पटेल, क्लास- 4 बनाम ब्रिटेन की मेगन शैकलेटन से भिडेंगी

शाम 5:10 बजे- महिला सिंगल्स, ग्रुप - डी में सोनलबेन पटेल, क्लास- 3 बनाम दक्षिण कोरिया की ली मी ग्यू से भिडेंगी।

Related News