खेल डेस्क। केएल राहुल (101) की शतकीय पारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम सेंचुरियन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 245 रन बनाने में सफल रही। दक्षिण अफ्रीका ने मैच में अब टीम इंडिया पर मामूली बढ़त बना ली है। केएल राहुल ने इस पारी के दम पर अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है।

वह अब दक्षिण अफ्रीका के इस मैदान पर दो शतक लगाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। इसी मैदान पर केएल राहुल ने 2021-22 दौरे के दौरान भी शतकीय पारी खेली थी। इस समय उन्होंने 123 रनों की जुझारू पारी खेली थी।

इस शतकीय पारी के दम पर वह भारतीय विकेटकीपरों में एशिया से बाहर शतक लगाने वाली एलीट लिस्ट में भी भी जगह बनाने में सफल रहे हैं। ऋषभ पंत चार शतकों के साथ इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। वहीं विजय मांजरेकर, अजय रात्रा और ऋद्धिमान साहा एक-एक बार ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News