खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज एडन मार्करम (106) ने भारत के खिलाफ केपटाउन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में तूफानी शतकीय पारी खेली, लेकिन इस पारी के बावजूद वह दक्षिण अफ्रीकी टीम को हार से नहीं बचा सके। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी दूसरी पारी में 99 गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया।

यह उनके टेस्ट कॅरियर का 7वां शतक था। इसके साथ ही वह दक्षिण अफ्रीका की ओर से टेस्ट में सबसे तेज शतक जडऩे के मामले में वह छठे स्थान पर आ गए हैं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से ये रिकॉर्ड पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स के नाम ही दर्ज है, जिन्होंने साल 2010 में भारत के खिलाफ ही सेंचुरियन में 75 गेंदों पर शतक लगाया था।

हाशिम अमला ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में 2012 में 87 गेंदों पर ये उपलब्धि हासिल की थी। वहीं डेनिस लिंडसे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोहान्सबर्ग में 1966 में 95 गेंदों पर शतक लगाया था। जोंटी रोड्स और शॉन पोलक भी 95-95 गेंदों पर ही शतक लगा चुके हैं।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News